Weather Updates: इस बार जनवरी का महीना खत्म होते ही उत्तर भारत में गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि 122 सालों में इस बार की फरवरी सबसे अधिक गर्म रही। इस दौरान दिन का औसत तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में ऐसा तापमान 1901 में रिकॉर्ड किया गया था। जब औसत तापमान सामान्य से 0.81 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। भारत में इस साल फरवरी में अधिकतम औसत तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औसत न्यूतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
