Get App

दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूल में भारत के पांच B-School, इस आधार पर होता है चुनाव

दुनिया टॉप 100 बी-स्कूल की इस लिस्ट में IIM इंदौर का नाम पहली बार शामिल किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2021 पर 7:26 PM
दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूल में भारत के पांच B-School, इस आधार पर होता है चुनाव

फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल MBA रैंकिंग 2021 के अनुसार, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूल में चार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) सहित पांच इंडियन बिजनेस स्कूल (Indian B-School) का भी नाम शामिल है। सोमवार को जारी रैंकिंग के अनुसार, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) को 23वां स्थान दिया गया है, जबकि IIM बेंगलुरु को 35वें नंबर पर रखा गया है। IIM कोलकाता और अहमदाबाद को क्रमशः 44 और 48वां स्थान और IIM इंदौर को 94वां स्थान दिया गया।

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया टॉप 100 बी-स्कूल की इस लिस्ट में IIM इंदौर का नाम पहली बार शामिल किया गया है। ISB चार स्थान ऊपर चढ़ा और IIM अहमदाबाद इस समय 13 स्थान और आगे बढ़ा। हालांकि, IIM कोलकाता दो और IIM बेंगलुरु आठ पायदान नीचे गिर गया।

एफटी रैंकिंग के लिए MBA और एग्जीक्यूटिव, मैनेजमेंट एजुकेशन कैंडिडेट की गुणवत्ता और सभी हाई रेटिंग वाले बिजनेस को एक पैरामीटर माना जाता है। FT ग्लोबल रैंकिंग में ग्रेजुएट होने के तीन साल बाद छात्रों की सैलरी सहित सभी डेटा, जर्नल्स में पब्लिश हुईं रिसर्च, छात्रों की समग्र संतुष्टि और दूसरे सभी कारकों में छात्रों और शिक्षकों की विविधता का इस्तेमाल होता है।

एफटी ने अपनी वेबसाइट में कहा कि इस साल फ्रांस और सिंगापुर में स्थित INSEAD को लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। इसके बाद लंदन बिजनेस स्कूल (यूके) और शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस (यूएस) हैं। पिछले साल महामारी के कारण डेटा जमा होने में कई परेशानियों के चलते, हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और व्हार्टन सहित कई अमेरिकी स्कूलों ने इस साल हिस्सा लेने से मना कर दिया।

आईआईएम कलकत्ता ने कहा कि उसने कैरियर की प्रगति, महिला छात्र प्रतिशत और अपने यहां ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी को शामिल करने जैसी कैटेगरी में अच्छा प्रदर्शन किया है। आईआईएम का एक साल का MBA कार्यक्रम इस रैंकिंग मूल्यांकन का हिस्सा था।

आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने कहा कि उन्होंने एक साल के फुलटाइम PG प्रोग्राम के चलते एफटी-100 लिस्ट में जगह पाई है और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, अनुसंधान और छात्रों ऑवरऑल संतुष्टि सहित मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अब हमारा अगला लक्ष्य हमारी अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में और सुधार करना है। ISB, जो कि भारत में नंबर एक पर और एशिया में तीसरे स्थान पर था, ने कहा कि वो साल दर साल वेतन और कैरियर सर्विस रैंक में प्रगति करता आ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें