Price Cap ends tomorrow on Flight Fare: त्योहारी सत्र के दौरान बहुत से लोग यात्रा करते हैं और इस दौरान हवाई टिकटों पर ढेर सारे ऑफर आते हैं। अभी प्राइस कैप के चलते विमान कंपनियां भारी छूट नहीं दे पा रही हैं लेकिन अब इसका दौर फिर शुरू हो सकता है। कल 31 अगस्त से घरेलू यात्राओं पर प्राइस कैप यानी कि सरकार द्वारा तय अधिकतम और न्यूनतम सीमा को हटा दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले का आप पर गहरा असर पड़ेगा क्योंकि अब विमान कंपनियां अपने हिसाब से किराया तय कर सकेंगी। केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में इसकी जानकारी दे दी थी कि 27 महीने के अंतराल के बाद प्राइस कैप को 31 अगस्त से हटा लिया जाएगा। नीचे इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं।
