Fog Alert: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर ट्रेनों पर नजर आ रहा है। आज कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 2 ट्रेनों के समय को बदला गया है। कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी कम है। IMD ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत घना कोहरा और ठंड जारी रह सकती है। उसके बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सफदरजंग मे 3 डिग्री दर्ज किया गया है।
