Twitter के पूर्व सीईओ Jack Dorsey ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि 2020-21 में किसान आंदोलन को कवर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार ने कई बार गुजारिश की थी। उनका यह इंटरव्यू Twitter पर वायरल हो गया है। इसमें डोर्सी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने ट्विटर को उन पत्रकारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा था जो तब किसान आंदोलन को लेकर सरकार के रुख की आलोचना कर रहे थे। सरकार ने डोर्सी के इन आरोपों को झूठा बताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इन आरोपों को झूठा बताया है।
