Get App

G20 Summit: PM मोदी और ऋषि सुनक ने FTA की दिशा में 'तेजी से काम' करने पर जताई सहमति

G20 Summit: बैठक को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि डिफेंस टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के सेक्टर और वाणिज्य दूतावास संबधी कुछ मुद्दों पर सहयोग बैठक के एजेंडे में शामिल था। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की पहली यात्रा के दौरान सुनक को मिले 'गर्मजोशीपूर्ण स्वागत' का भी जिक्र किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 9:50 PM
G20 Summit: PM मोदी और ऋषि सुनक ने FTA की दिशा में 'तेजी से काम' करने पर जताई सहमति
G20 Summit: PM मोदी और ऋषि सुनक ने FTA की दिशा में 'तेजी से काम' करने पर जताई सहमति

G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने शनिवार को नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन (G20 Leaders Summit) से इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान एक 'ऐतिहासिक' फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखने पर सहमति जताई। बैठक को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि डिफेंस टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के सेक्टर और वाणिज्य दूतावास संबधी कुछ मुद्दों पर सहयोग बैठक के एजेंडे में शामिल था।

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर भारत की पहली यात्रा के दौरान सुनक को मिले 'गर्मजोशीपूर्ण स्वागत' का भी जिक्र किया। ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के प्रवक्ता ने कहा, 'नेताओं के बीच ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत के बारे में सार्थक बातचीत हुई।’

प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता करने की ब्रिटेन की महत्वाकांक्षा दोहराई, जिससे दोनों देशों में उद्योगों और कर्मियों को लाभ होगा और वस्तुओं और सेवाओं दोनों में हमारा व्यापार बढ़ेगा। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि मंत्री और वार्ता दल एक FTA की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखेंगे।"

शुक्रवार को यहां पहुंचे सुनक ने G20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र के बाद मोदी से बातचीत की। इससे पहले, जब कार्यक्रम स्थल पर मोदी ने उनका स्वागत किया, तो इसके जवाब में सुनक ने उन्हें नमस्ते किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें