Get App

G20 Summit Delhi: G20 अब हो सकता है G21! भारत के निमंत्रण पर अफ्रीकी संघ को बनाया गया स्थायी सदस्य

G20 Summit Delhi: PM मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा, “भारत ने अफ्रीकी संघ को G20 की स्थायी सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा। मेरा मानना ​​है कि इस पर हमारी सहमति है।" मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता का निमंत्रण दिया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ग्रुप का नाम बदलकर G21 किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 4:30 PM
G20 Summit Delhi: G20 अब हो सकता है G21! भारत के निमंत्रण पर अफ्रीकी संघ को बनाया गया स्थायी सदस्य
G20 Summit Delhi: भारत के निमंत्रण पर अफ्रीकी संघ को बनाया गया स्थायी सदस्य

G20 Summit Delhi: अफ्रीकी संघ (African Union) शनिवार को ग्रुप ऑफ 20 (G20) का स्थायी सदस्य बन गया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अफ्रीकी संघ के प्रमुख, जो कोमोरोस संघ के अध्यक्ष भी हैं, अजाली असौमानी को वैश्विक आर्थिक सहयोग के मुख्य मंचों में से एक के स्थायी सदस्य के रूप में अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा, “भारत ने अफ्रीकी संघ को G20 की स्थायी सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा। मेरा मानना ​​है कि इस पर हमारी सहमति है।" मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता का निमंत्रण दिया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ग्रुप का नाम बदलकर G21 किया जा सकता है।

उन्होंने औपचारिक समारोह में कहा, "हर किसी की सहमति से, मैं अफ्रीकी संघ प्रमुख से स्थायी G20 सदस्य के रूप में अपनी सीट लेने का अनुरोध करता हूं।" इसके बाद असौमानी ने भारत के विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर विश्व नेताओं के बीच अपना स्थान ग्रहण किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें