Get App

RBI की बुलेटिन में दावा, वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में पॉजिटिव रहेगी GDP ग्रोथ रेट

RBI बुलेटिन की स्टेट ऑफ इकोनॉमी आर्टिकल में कहा गया है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ पॉजिटिव जोन में आ जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2020 पर 10:02 AM
RBI की बुलेटिन में दावा, वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में पॉजिटिव रहेगी GDP ग्रोथ रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की एक बुलेटिन में उम्मीद जताई गई है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था निगेटिव के बदले रहेगी। RBI बुलेटिन की स्टेट ऑफ इकोनॉमी (State of Economy) आर्टिकल में कहा गया है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ पॉजिटिव जोन में आ जाएगी, हालांकि यह ग्रोथ 0.1% ही रहेगी, लेकिन फिर भी कोरोना के इस संकट के समय में पॉजिटिव ग्रोथ उत्साहजनक है। इस बुलेटिन में कहा गया है कि देश की इकोनॉमी में उम्मीद से भी तेज और बेहतर रिकवरी देखने को मिल रही है।

स्टेट ऑफ इकोनॉमी आर्टिकल के मुताबिक, इकोनॉमिक रिकवरी के उम्मीद से अधिक रिकवरी के कई संकेत दिख रहे हैं। इसमें GDP की ग्रोथ रेट बढ़ने के पीछे दो कारकों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहला है सितंबर के मध्य से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आना और निवेश और डिमांड तेजी से बढ़ना। वहीं, दूसरा कारण है आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के जरिये कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर से फोकस इंवेस्टमेंट एक्सपेंडिचर की तरफ शिफ्ट होना। इस आर्टिकल में कहा गया हा कि महामारी के समय में प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ी, लेकिन अब निवेश में भी तेजी आई है।

इकोनॉमी तेजी से सामान्य हो रही

इसमें कहाल गया है कि लोगों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रति भय नहीं दिख रहा है, इस वजह से मैक्रोइकोनॉमिक पॉलिसीज के लिए बेहतर माहौल बना है और इकोनॉमी तेजी से सामान्य हो रही है। हालांकि, यह RBI का आधिकारिक बयान नहीं है। स्टेट ऑफ इकोनॉमी आर्टिकल को RBI के अधिकारियों द्वारा लिखा गया है। ऑर्टिकल में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि ये लेखक के अपने विचार हैं और इसे आरबीआई का विचार नहीं समझा जाना चाहिए। आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्ता में 23.9% की गिरावट आई थी और दूसरी तिमाही में यह गिरावट 7.5% थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें