बेंगलुरु से ₹99 रुपये में जाएं चेन्नई-हैदराबाद, जर्मनी की FlixBus की दक्षिण भारत में एंट्री

फ्लिक्सबस ने उत्तर भारत में सफलता हासिल करने के बाद अब दक्षिण भारत में एंट्री का ऐलान किया है। जर्मनी की ट्रैवल-टेक कंपनी फ्लिक्सबस इंडिया (FlixBus India) ने इसे लेकर खास ऑफर भी पेश किया है। अभी कंपनी की योजना बेंगलुरु से चेन्नई और हैदराबाद का सफर शुरू करने की है। इसके बाद फिर दक्षिण भारत के और शहरों को जोड़ा जाएगा

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 8:43 AM
जर्मनी की ट्रैवल-टेक कंपनी फ्लिक्सबस इंडिया (FlixBus India) अब दक्षिण भारत में एंट्री कर रही है। कंपनी ने 3 सितंबर को इसका ऐलान किया।

जर्मनी की ट्रैवल-टेक कंपनी फ्लिक्सबस इंडिया (FlixBus India) अब दक्षिण भारत में एंट्री कर रही है। कंपनी ने 3 सितंबर को इसका ऐलान किया। इसके तहत 10 सितंबर से बेंगलुरु से चेन्नई और हैदराबाद का सफर और भी आसान हो जाएगा। इसके बाद फ्लिक्सबस की योजना कोयंबटूर, मदुरै, तिरुपति, विजयवाड़ा, और बेलगावी तक के लिए भी सर्विसेज देने की है। बेंगलरु शहर से कंपनी ने 99 रुपये के खास प्रमोशनल किराए का ऐलान किया है। इसके तहत 3 सितंबर से 15 सितंबर तक 99 रुपये में बुकिंग हो सकती है और यह बुकिंग 10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक के लिए सफर के लिए होगा।

6 बस ऑपरेटर्स से FlixBus ने मिलाया हाथ

फ्लिक्सबस ने अब तक छह बस ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। इसकी योजना आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, और केरल में 33 शहरों को जोड़ने और दक्षिण भारत में 200 से अधिक जगहों को जोड़ने की है। कंपनी की एक योजना पूरे देश भर के लिए है और यह 101 शहरों और 215 स्टॉप को जोड़ेगी।


BS6 इंजन वाली बसें हैं बेड़े में

फ्लिक्सबस ने उत्तर भारत में सफलता हासिल करने के बाद जब दक्षिण भारत में एंट्री का ऐलान किया तो इस मौके पर कर्नाटक कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंफ्रास्ट्रक्चर एमबी पाटिल, फ्लिक्सबस के को-फाउंडर डेनियल क्रूस (Daniel Krauss) और सीओओ मैक्स ज्यूमर (Max Zeumer) उपस्थित थे। एमबी पाटिल ने कहा कि वह फ्लिक्सबस का सिर्फ विदेशी निवेशक के तौर पर ही नहीं बल्कि राज्य के सस्टेनेबिलिटी के सफर में सहयोगी के तौर भी स्वागत कर रहे हैं।

इस मौके पर कंपनी ने कहा कि स्थानीय बस ऑपरेटर्स के साथ फ्लिक्सबस अपनी रणनीतिक साझेदारी को जारी रखेगा। कंपनी ने कहा कि इसके बेड़े में जो बसें हैं, उसमें बीएस6 इंजन है यानी कि इससे प्रदूषण काफी कम होगा। कंपनी के मुताबिक इसके बेड़े के हर बस में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सभी सीट पर 2-प्वाइंट सीट बेल्ट है जिससे पैसेंजर की हाई लेवल की सुरक्षा मिलेगी और आराम भी मिलेगा।

Infosys ने आखिरकार 2000 फ्रेशर्स को जारी किया ऑफर लेटर, 2.5 साल पहले में हुई थी हायरिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।