Get App

Gonda Train Accident: रेल हादसे से पहले हुआ धमाका! चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई ट्रेनों के बदले रूट

Chandigarh-Dibrugarh Express Accident: जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और अब तक चार लोगों की मौत की जानकारी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 6:34 PM
Gonda Train Accident: रेल हादसे से पहले हुआ धमाका! चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई ट्रेनों के बदले रूट
Gonda Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई ट्रेन के रूट बदले

उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए 40 सदस्यीय टीम और 15 एम्बुलेंस भेजी हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की खबर है। रेलवे के सूत्रों बताया कि ट्रेन के ड्राइवर यानी लोको पायलट ने हादसे से पहले धमाके की एक आवाज सुनी थी। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया कि आवाज किस चीज की थी। जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और अब तक चार लोगों की मौत की जानकारी है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर जी.एस. नवीन कुमार ने बताया कि हादसे में 20 लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य चल रहा है और करीब 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं।

Chandigarh-Dibrugarh Express Accident: 10 प्वाइंट्स में जानें पूरी खटना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें