एयर इंडिया के बाद अब BPCL के विनिवेश पर सरकार का ध्यान, चौथी तिमाही में आएगा LIC का आईपीओ

CEL के रणनीतिक विनिवेश के लिए भी सरकार को वित्तीय बोलियां मिली हैं

अपडेटेड Oct 14, 2021 पर 6:38 PM
Story continues below Advertisement

एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद सरकार का ध्यान अब मौजूदा वित्त वर्ष में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का विनिवेश करने पर है। इसके अलावा सरकार मौजूदा वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (LIC) का आईपीओ भी लाएगी।

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडे ने बताया, "LIC का आईपीओ एक प्रमुख बड़ा इवेंट है। हम इसके लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं और उम्मीद है कि साल की आखिरी तिमाही तक हम इसे लाने में सफल होंगे।"

Zee के CEO पुनीत गोयनका ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों ठुकरा दिया था इनवेस्को का प्रस्ताव

पांडे ने कहा कि सरकार चौथी तिमाही में बीपीसीएल के विनिवेश की भी उम्मीद कर रहे हैं। दीपम के सचिव ने कहा, "बीपीसीएल की ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया जारी है। यह एक बहुत बड़ी कंपनी है। इसलिए वहां ड्यू डिलिजेंस पर बहुत काम चल रहा है और हम इसे भी जल्द पूरा करने की उम्मीद करते हैं।"

पांडे ने कहा कि हमें सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के रणनीतिक विनिवेश के लिए भी वित्तीय बोलियां मिली हैं, जो विनिवेश वाली अगली कंपनी हो सकती है। उन्होंने बताया, "हमें वित्तीय बोली मिल गई है और प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हमें अभी तक यह नहीं पता है कि ऑफर क्या हैं या क्या यह ऑफर हमारे लिए विनिवेश के लिए पर्याप्त होंगे या नहीं। यह अभी भी लिफाफे में बंद है।"

फेस्टिव सीजन के लिए JP Morgan की इन FMCG स्टॉक्स को खरीदने की सलाह


बता दें कि केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। दीपम के सचिव ने कहा उन्हें उम्मीद है इस वित्त वर्ष में सरकार इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।