Get App

बिहार के इस गांव में लगता है दूल्हो का मेला, 50,000 से लाखों रुपए तक में बिकते हैं दूल्हे

मधुबनी जिले के सौराथ गांव तक पहुंचने के लिए लोग घंटों लंबी यात्रा करते हैं। वह इस उम्मीद में यहां आते हैं, ताकि इस सालाना दूल्हे बाजार में एक सही और अच्छा मैच मिल जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2022 पर 3:25 PM
बिहार के इस गांव में लगता है दूल्हो का मेला, 50,000 से लाखों रुपए तक में बिकते हैं दूल्हे
बिहार के इस गांव में लगता है दूल्हो का मेला

बिहार (Bihar) का एक गांव अभी भी 700 साल पुरानी परंपरा का पालन करता है, जिसमें पुरुषों को "दूल्हे के बाजार" (groom market) में प्रदर्शित किया जाता है। Al Jazeera के मुताबिक, जिसे स्थानीय लोग दुनिया के सबसे पुराने वैवाहिक स्थलों में से एक बताते हैं।

मधुबनी जिले के सौराथ गांव तक पहुंचने के लिए लोग घंटों लंबी यात्रा करते हैं। वह इस उम्मीद में यहां आते हैं, ताकि इस सालाना दूल्हे बाजार में एक सही और अच्छा मैच मिल जाए। वहां, महिलाओं के परिवार वाले उन युवकों की जांच परख करते हैं।

एक प्रतिभागी 35 साल की निर्भय चंद्र झा 50,000 रुपए के मामूली टैग के साथ बाजार में खड़े हुए। उन्होंने Al Jazeera को बताया, "अगर मेरी उम्र कम होती, तो मैं आसानी से 2-3 लाख रुपए मांग सकता था।"

बाजार के आयोजकों का कहना है कि हालांकि, वर्तमान समय में दहेज को नीची नजर से देखा जाता है, फिर भी लोग इसे चुपचाप देते और लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें