गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया है। एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये इमारत यहां गुजरात यूनिवर्सिटी के नजदीक बनाई जा रही है।
गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया है। एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये इमारत यहां गुजरात यूनिवर्सिटी के नजदीक बनाई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।"
अहमदाबाद नगर निगम के मेयर किरीटकुमार जे परमार के मुताबिक, मामले को दबाने वाले बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ANI के मुताबिक, परमार ने कहा, "हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों और विनियमों को तोड़ा है। हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पास किया है और उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।"
मेयर ने बताया, "Aspire II वह इमारत है, जहां घटना हुई थी। यह एक प्राइवेट डेवलपर के साथ एक प्राइवेट इमारत है। उनके परिसर में, सुबह 7.30 बजे एक छत गिरने के बाद सात लोगों की मौत हो गई, लेकिन बिल्डर ने इसे दिबा दिया और 11 बजे के बाद पुलिस को सूचित किया गया था।"
वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक लिफ्ट गिरने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। PMO ने ट्वीट किया, "स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।