Get App

Gujarat: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट, आठ मजदूरों की मौत

Gujarat: पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 3:10 PM
Gujarat: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, सातवीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट, आठ मजदूरों की मौत
अहमदाबाद में सातवीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट आठ मजदूरों की मौत (PIC- Twitter)

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया है। एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। ये इमारत यहां गुजरात यूनिवर्सिटी के नजदीक बनाई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।"

अहमदाबाद नगर निगम के मेयर किरीटकुमार जे परमार के मुताबिक, मामले को दबाने वाले बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ANI के मुताबिक, परमार ने कहा, "हम आकलन करेंगे कि क्या उन्होंने नगर निगम के नियमों और विनियमों को तोड़ा है। हम जांच करेंगे कि क्या किसी ने गलत बिल्डिंग प्लान पास किया है और उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें