Diwali 2022: Gujarat में सरकार ने दिवाली पर लोगों को दिया यह तोहफा

21 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक गुजरात में ट्रैफिक पुलिस लोगों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति हेलमेट या ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर गाड़ी चलाते पाया जाता है तो पुलिस उसे एक फूल देगी

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 2:12 PM
गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

Gujarat Government ने राज्य के लोगों को दिवाली के मौके पर अनोखा तोहफा दिया है। फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों का चालान नहीं काटा जाएगा। गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि दिवाली के फेस्टिवल को देखते हुए गुजरात ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान नहीं काटेगी। यह छूट 27 अक्टूबर तक लागू होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश के मुताबिक गृह विभाग ने लोगों को दिवाली पर राहत दी है।

यह भी पढ़ें : Prime Minister नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला लॉन्च किया, 75000 उम्मीदवारों को मिले अप्वॉइंटमेंट लेटर


उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक गुजरात में ट्रैफिक पुलिस लोगों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति हेलमेट या ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर गाड़ी चलाते पाया जाता है तो पुलिस उसे एक फूल देगी। गुजरात में इस साल दिसंबर तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

शुक्रवार को गोवत्स द्वादशी मनाई गई। इसी के साथ इस साल दिवाली फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। दिवाली पर होने वाली लक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।