Get App

Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार! स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कें बनीं तालाब, इन जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी

Heavy Rains in Gujarat: गुजरात में मंगलवार (27 अगस्त, 2024) को मूसलाधार बारिश के कारण राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में भीषण जलभराव हो गया। गुजरात में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया है

Akhileshअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 2:26 PM
Gujarat Rains: गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार! स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कें बनीं तालाब, इन जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी
Heavy Rains in Gujarat: IMD ने 24 घंटे के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है

Heavy Rains in Gujarat: गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार (26 अगस्त) को भारी बारिश हुई। इससे निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। गुजरात में असाधारण रूप से भारी बारिश के कारण मंगलवार (27 अगस्त) को राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में भयंकर जलभराव हो गया। वहीं, बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लापता हो गए। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, गुजरात के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर और राजकोट जैसे जिलों में तेज हवा और गरज के साथ भारी बारिश की आशंका है। जबकि अन्य जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। IMD ने मंगलवार को बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया। बाढ़ जैसे हालात होने के बाद स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को तैनात करने के लिए एक बैठक बुलाई। सभी प्राथमिक विद्यालयों को मंगलवार (27 अगस्त) को बंद रखने के लिए कहा गया। जबकि अन्य स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को मौसम की स्थिति की समीक्षा करने के बाद निर्णय लेने के लिए कहा गया।

सीएम ने की हाईलेवल बैठक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें