Gujarat Riots Case: कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) को शनिवार को सुप्रीम कोर्ट (SC) से अंतरिम सुरक्षा मिली है। इससे कुछ घंटों पहले गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat HC) ने 2002 के गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने के मामले में सीतलवाड़ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की SC बेंच ने पहले गुजरात हाई कोर्ट के आदेशों को चुनौती देने वाली सीतलवाड की याचिका पर तत्काल सुनवाई की थी और फैसला किया था कि मामले को आगे के विचार के लिए बड़ी बेंच के सामने रखा जाएगा।
