Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 11, 2024 / 8:08 PM IST

Vibrant Gujarat Summit Highlights: अहमदाबाद में खुलेगा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, सेमीकंडक्टर प्लांट का भी ऐलान, अमित शाह 12 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल

Vibrant Gujarat Global Summit 2024 Highlights: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का आज (11 जनवरी) दूसरा दिन था। वाइब्रेंट गुजरात समिट 10 जनवरी को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शुरू हुआ, जो कोरोना महामारी के कारण 2021 में रद्द हुए राज्य से उबरने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया था। इस समिट का समापन 12 जनवरी को होगा। इस साल वाइब्रेंट गुजरात की थीम 'भविष्य का प्रवेश द्वार' यानी 'Gateway to the Future' रखी गई है। समिट में बुधवार को देश और दुनिया के तमाम बड़े उद्योपतियों और बिजनेसमैन ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गुजरात में निवेश के लिए कई बड़े ऐलान किए

Vibrant Gujarat Global Summit Highlights: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' की शुरुआत 10 जनवरी से हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर इसका शुभारंभ किया। गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने साल 2003 में पहली बार वाइब्रेंट गुजरात समिट की थी। तब से लेकर अब तक 9 बार ये समिट हो

Vibrant Gujarat Summit LIVE: वाइब्रेंट गुजरात समिट में 34 देश और 16 संगठन शामिल हुए।
Vibrant Gujarat Summit LIVE: वाइब्रेंट गुजरात समिट में 34 देश और 16 संगठन शामिल हुए।
JANUARY 11, 2024 / 8:08 PM IST

India-Myanmar Border Dispute Live: म्यामांर के 416 जवान भारत में घुस आए थे: ऑार्मी प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि म्यामांर के सशस्त्र जातीय समूहों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वहां के लगभग 416 सैनिक भारत में आ गए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। सेना दिवस से पहले एक एक प्रेस कॉन्फ्रेस में जनरल पांडे ने भारत-म्यामांर बॉर्डर के पास की स्थिति को 'चिंताजनक' बताया और कुछ विद्रोही ग्रुप उस देश के सीमांत क्षेत्र में दबाव महसूस कर रहे हैं। वे मणिपुर में घूसने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत-म्यामांर सीमा पर स्थिति पर हम करीबी नजर रख रहे हैं।"

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि म्यामांर के सभी 416 सैन्य कर्मियों को वापस भेजा जा चुका है। कथित तौर पर जुंटा (सैन्य सरकार) विरोधी ग्रुप ने भारत के साथ म्यामांर की सीमा के पास कई प्रमुख शहरों, सैन्य ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है। अस्थिर स्थिति ने म्यामांर के कई नागरिकों को मिजोरम में शरण लेने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा, "वह (भारत-म्यामांर सीमा पर स्थिति) हमारे लिए चिंता का विषय है। आप पिछले कुछ महीनों में म्यामां सेना और जातीय सशस्त्र संगठनों तथा पीडीएफ (पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज) की गतिविधियों से अवगत हैं।"

जनरल पांडे ने कहा, "भारत-म्यामांर सीमा पर स्थिति चिंताजनक है क्योंकि कुछ विद्रोही समूह भी हैं, जो दबाव महसूस कर रहे हैं और अब मणिपुर राज्य में सीमा के हमारी ओर आने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मणिपुर की स्थिति के साथ मिलकर हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

    JANUARY 11, 2024 / 6:34 PM IST

    J&K News Live: राजौरी में 4 टिफिन IED बरामद

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में टिफिन बॉक्स में लगाए गए चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और एके सीरीज असॉल्ट राइफल की लगभग दो दर्जन गोलियां बरामद कीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर अर्द्धसैनिक बल ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। CRPF की 237वीं बटालियन की सी कंपनी के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त जिले के हयातपुरा-मंजाकोट इलाके में अभियान चलाया।

    सूत्रों ने बताया कि टिफिन बॉक्स में छुपा कर रखे गए चार IED, एके असॉल्ट राइफल की 23 गोलियां, एक वायरलेस सेट और एक टेप रिकॉर्डर बरामद किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है और आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है क्योंकि पुंछ-राजौरी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में पाकिस्तानी आतंकवादियों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। केंद्र ने सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र में CRPF यूनिट को शामिल किया है। सेना और राष्ट्रीय राइफल्स (RRR) की अभियानगत इकाइयां भी यहां तैनात हैं।

      JANUARY 11, 2024 / 5:58 PM IST

      Swachh Survekshan Awards Live: इंदौर 7वीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

      मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore Cleanest City Award) और गुजरात के सूरत को देश में 'सबसे स्वच्छ शहर' चुना गया है। जबकि नवी मुंबई ने सर्वेक्षण में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार सातवीं बार अव्वल रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस शहर को इस बार नंबर-1 का खिताब गुजरात के प्रमुख कमर्शियल टाउन सूरत के साथ शेयर करना पड़ा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार सातवीं बार अव्वल रहने पर प्रसन्नता जताते हुए गुरुवार को कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि साफ-सफाई की आदत शहरवासियों की सोच में शामिल हो गई है।

        JANUARY 11, 2024 / 5:16 PM IST

        Mehbooba Mufti Road accident News: महबूबा मुफ्ती की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं पूर्व सीएम

        पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) का कार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण घटना में मुफ्ती बाल-बाल बच गईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन संगम में एक कार से टकरा गया। मुफ्ती अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

        अधिकारी ने कहा कि घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गईं। पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

          JANUARY 11, 2024 / 4:35 PM IST

          India-China Standoff News Live: भारत-चीन सीमा पर कैसे हैं हालात, सेना प्रमुख ने दिया जवाब

          सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत-चीन सीमा पर हालात 'स्थिर' लेकिन 'संवेदनशील' हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए जारी वार्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा घटनाक्रम जिनका असर भारत की सुरक्षा पर पड़ सकता है, उन पर नजर रखी जाती है। जनरल पांडे ने कहा कि भूटान के साथ हमारे मजबूत सैन्य संबंध हैं। हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर स्थिति को चिंता का विषय करार दिया। इस दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि अग्निवीरों को सेना में शामिल किए जाने की प्रक्रिया अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के समग्र आधुनिकीकरण के तहत 2024 भारतीय सेना के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने का साल होगा।

            JANUARY 11, 2024 / 4:23 PM IST

            Mumbai News Live: 'अटल सेतु' की बड़ी बातें जानें

            - 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।

            - यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है।

            - यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

            - यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।

            - बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।

            ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में Lulu Group खोलेगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, ₹4,000 का करेगा निवेश

            - रिपोर्ट्स के मुताबिक, MTHL के निर्माण में लगभग 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

            - MTHL के उद्घाटन के बाद इस पर प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहन चलेंगे और इसकी उम्र 100 वर्ष होगा।

            - मोटर चालकों को अटल सेतु पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा करने की अनुमति होगी।

            - मुंबई पुलिस ने बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

            - ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 km प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी।

            - मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर एंट्री नहीं मिलेगा।

            - 2018 से परियोजना को पूरा करने के लिए कुल 5,403 श्रमिकों और इंजीनियरों ने प्रतिदिन काम किया। MTHL पर काम करने के दौरान 7 मजदूरों की जान चली गई।

            - ब्रिज को मुख्य मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा।

            - समुद्र तल से 15 मीटर की ऊंचाई पर बना समुद्री पुल निर्माण का सबसे कठिन हिस्सा था।

            - समुद्री हिस्से में इंजीनियरों और श्रमिकों को समुद्र तल में लगभग 47 मीटर तक खुदाई करनी पड़ी।

            - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि टोल 250 रुपये तय किया गया है और अन्य समुद्री लिंक के लिए टोल 85 रुपये से 90 रुपये है।

              JANUARY 11, 2024 / 4:02 PM IST

              Mumbai News Live: प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन

              भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बनकर तैयार हो चुका है। इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार 12 जनवरी को आधिकारिक तौर पर करेंगे। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इस पुल को 'अटल सेतु' नाम दिया गया है। शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिर राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप पीएम मोदी अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। इसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है।

                JANUARY 11, 2024 / 3:37 PM IST

                Earthquake News Live: अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप

                अफगानिस्तान में गुरुवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर उत्तरपूर्व में था। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही।

                  JANUARY 11, 2024 / 3:13 PM IST

                  Earthquake in Delhi-NCR Live: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके

                  दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लोग डर के मारे अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल गए। एक महीने के अंदर दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

                  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने दफ्तरों से बहार निकल आए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरा का माहौल बन गया। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा था।

                    JANUARY 11, 2024 / 2:39 PM IST

                    SBI PO Mains Result 2023 Live: एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट sbi.co.in पर जारी

                    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स रिजल्ट 2023 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीओ मेन्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 5 और 16 दिसंबर 2023 को देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर किया गया था। इसी परीक्षा के नतीजे अब जारी हुए हैं। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपलोड कर दी गई है।

                    जिन उम्मीदवार का सेलेक्शन पीओ मेन्स परीक्षा के लिए हो गया है उन्हें अब आगे के चरणों की परीक्षा देनी होगी। एक अधिकारी ने बताया कि वे सभी उम्मीदवार जिन्हें मेन्स परीक्षा में चुना गया है वे साइकोमेट्रिक टेस्ट में उपस्थित होने के पात्र हैं। इसके अंतर्गत साइकोमैट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इनकी तारीखें रिलीज हो चुकी हैं। साइकोमैट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किए जाएंगे। जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू 21 जनवरी से आयोजित होगा

                      JANUARY 11, 2024 / 2:11 PM IST

                      Latest News Live: उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील: सेना प्रमुख

                      भारतीय सेना के किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को रेखांकित करते हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील हैं। सेना दिवस से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि भारत और चीन टकराव के शेष बचे मुद्दों को हल करने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता कर रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच टकराव के कई स्थान हैं जिन पर पिछले तीन वर्ष से गतिरोध कायम है। हालांकि राजनयिक और सैन्य स्तर की कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने टकराव वाले कई स्थानों से सैनिकों को वापस बुलाया है। जम्मू कश्मीर के हालात पर जनरल पांडे ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश की कई घटनाएं हुई हैं इसके बावजूद नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम कायम है।

                        JANUARY 11, 2024 / 1:38 PM IST

                        Gurpatwant Singh Pannun Murder Plot Case Live: निखिल गुप्ता के खिलाफ सबूत देने से अमेरिका का इनकार

                        अमेरिकी सरकार ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के आरोप में चेक गणराज्य की जेल में बंद भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को बचाव के लिए सबूत देने को लेकर आपत्ति जताई है। अमेरिका ने कहा है कि वह न्यूयॉर्क की अदालत में पेशी और मामले में अभियोग के बाद ही जानकारी प्रदान करेगी। बता दें कि अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मारने की साजिश के आरोप लगाए थे। इसके बाद गुप्ता को एक दूसरे देश चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अब अमेरिकी सरकार ने उसके खिलाफ सबूत पेश करने से इनकार कर दिया है।

                          JANUARY 11, 2024 / 12:40 PM IST

                          Ram Mandir Inauguration News Live: अयोध्या में 22 जनवरी को लैंड करेंगी 100 चार्टर्ड फ्लाइट

                          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 चार्टर्ड फ्लाइट्स के उतरने की उम्मीद है। इस बीच, नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यूपी में एक महीने में 5 नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                            JANUARY 11, 2024 / 12:33 PM IST

                            Paris Olympics News Live: रिदम सांगवान ने पेरिस ओलंपिक में 16वां कोटा हासिल किया

                            रिदम सांगवान पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली भारत की 16वीं निशानेबाज बन गई जिन्होंने यहां एशियाई क्वालीफायर में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने जुलाई अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी के लिये सबसे ज्यादा कोटा हासिल कर लिए हैं। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के 15 निशानेबाजों ने भाग लिया था। एशियाई क्वालीफायर में भारत का यह तीसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले ईशा सिंह और वरूण तोमर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला और पुरूष वर्ग में कोटा हासिल कर चुके हैं।

                              JANUARY 11, 2024 / 12:08 PM IST

                              Ram Mandir Inauguration News Live: घर बैठे पाना चाहते हैं राम मंदिर का प्रसाद?

                              22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर उद्घाटन समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियों अंतिम चरण में है। इस बीच, एक प्राइवेट कंपनी ने रामलला के सभी भक्तों को घर-घर राम मंदिर का प्रसाद मुफ्त में डिलीवरी का जिम्मा उठाया है। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                                JANUARY 11, 2024 / 12:05 PM IST

                                India News LIVE: अयोध्या-अहमदाबाद के बीच फ्लाइट सर्विस शुरू

                                राम मंदिर के दर्शन के लिए कई जगह से फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी गई हैं। इस बीच अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट सर्विस आज (11 जनवरी 2024) से शुरू हो चुकी है। केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे टेक ऑफ होकर अयोध्या 11 बजे लैंड करेगी। इसके बाद अयोध्या से टेक ऑफ का टाइम सुबह 11.30 बजे हैं। यह अहमदाबाद में दोपहर 1.40 बजे लैंड करेगी।

                                  JANUARY 11, 2024 / 11:30 AM IST

                                  Covid 19 JN.1 Updates: एक दिन में 514 नए मामले दर्ज

                                  देश में कोरोना संक्रमण खत्म होने का नाम नही ले रहा है। दिनों दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 514 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 2 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 98 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मुंबई में 47, पुणे में 24, नासिक में 12 और नागपुर में 6 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ हैं। वहीं पुणे और अहमदनगर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

                                    JANUARY 11, 2024 / 11:06 AM IST

                                    Latest News Live: ED ने फारूक अब्दुल्ला को किया तलब

                                    ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को आज तलब किया है। माना जा रहा है कि 86 वर्षीय सांसद अब्दुल्ला को केंद्रीय एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलब किया है। जानिए, क्या है आरोप...

                                      JANUARY 11, 2024 / 10:51 AM IST

                                      Mumbai News Live: मुंबई में 1.39 करोड़ रुपये का गुटखा बरामद

                                      मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद 'गुटखा' जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सोमवार को डी एन नगर पुलिस थाने के अंतर्गत अंधेरी इलाके में गुटखा लाए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर गुटखा जब्त कर तीन लोगों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

                                        JANUARY 11, 2024 / 10:33 AM IST

                                        Ram Mandir Inauguration News Live: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी

                                        राम मंद‍िर के प्राण प्रति‍ष्ठा समारोह का न्योता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में आंदोलन करने वाले आडवाणी 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। आडवाणी के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए RSS नेताओं के साथ गए विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने की है।

                                          JANUARY 11, 2024 / 10:26 AM IST

                                          Defence Minister News LIVE: राजनाथ सिंह ने लंदन में पीएम सुनक से की मुलाकात

                                          ब्रिटेन दौरे पर गए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ब्रिटिश पीएम के आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी में ढालने में अहम प्रगति की है।

                                            JANUARY 11, 2024 / 10:08 AM IST

                                            Weather Live Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में जमाने वाली ठंड

                                            राजधानी दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत में ठंड बरकरार है। पिछले तीन-चार दिनों से कोल्ड डे से गंभीर स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में आज 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। मौसम का हाल जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                              JANUARY 11, 2024 / 9:41 AM IST

                                              Ram Mandir Consecration News LIVE: अयोध्या में होगा भव्य राम नाम महा यज्ञ

                                              अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरयू तट पर 14 से 25 जनवरी तक ‘श्री राम नाम महायज्ञ' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बड़े अनुष्ठान के लिए 1008 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राम मंदिर से 2 किलोमीटर दूर सरयू नदी के घाट पर 100 एकड़ में ‘टैंट सिटी' बसाई गई है। इस महायज्ञ का नेतृत्व और आयोजन आत्मानंद दास महात्यागी उर्फ नेपाली बाबा करेंगे। इस यज्ञ में 21,000 पंडित भाग लेंगे।

                                                JANUARY 11, 2024 / 9:05 AM IST

                                                Delhi Weather News LIVE: घने कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं ट्रेनें

                                                देश के कई भीषण ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। कई शहर कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा देरी करने वाली ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस है। जो भुवनेश्वर से नई दिल्ली स्टेशन के लिए पहुंचेगी। यह अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 45 मिनट लेट है.यात्रियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 दिन से घना कोहरा छाया हुआ है।

                                                  JANUARY 11, 2024 / 8:58 AM IST

                                                  Vibrant Gujarat Summit LIVE: ये है आज दूसरे दिन का प्रोग्राम

                                                  वाइब्रेंट गुजरात समिट का आज दूसरा दिन है। आज कई देशों के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। भारत-अमेरिका और भारत-कनाडा रणनीतिक पार्टनरशिप पर सेमिनार होगा। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर चर्चा होगी। इस सत्र में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग (Electric Vehicle Manufacturing) पर चर्चा होगी।

                                                    JANUARY 11, 2024 / 8:55 AM IST

                                                    नमस्कार

                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।