Mumbai News Live: 'अटल सेतु' की बड़ी बातें जानें
- 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।
- यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है।
- यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।
- यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।
- बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में Lulu Group खोलेगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, ₹4,000 का करेगा निवेश
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, MTHL के निर्माण में लगभग 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है।
- MTHL के उद्घाटन के बाद इस पर प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहन चलेंगे और इसकी उम्र 100 वर्ष होगा।
- मोटर चालकों को अटल सेतु पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा करने की अनुमति होगी।
- मुंबई पुलिस ने बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
- ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 km प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी।
- मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर एंट्री नहीं मिलेगा।
- 2018 से परियोजना को पूरा करने के लिए कुल 5,403 श्रमिकों और इंजीनियरों ने प्रतिदिन काम किया। MTHL पर काम करने के दौरान 7 मजदूरों की जान चली गई।
- ब्रिज को मुख्य मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा।
- समुद्र तल से 15 मीटर की ऊंचाई पर बना समुद्री पुल निर्माण का सबसे कठिन हिस्सा था।
- समुद्री हिस्से में इंजीनियरों और श्रमिकों को समुद्र तल में लगभग 47 मीटर तक खुदाई करनी पड़ी।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि टोल 250 रुपये तय किया गया है और अन्य समुद्री लिंक के लिए टोल 85 रुपये से 90 रुपये है।