Get App

Gujju Ben Na Nasta: 75 साल की उम्र में दादी ने पोते के साथ शुरू किया बिजनेस, आज बन गईं सफल बिजनेसवुमन

Gujju Ben Na Nasta: मुंबई की रहने वाली उर्मिला आशेर ने 75 साल की उम्र में साल 2020 में गुज्जू बेन ना नास्ता शुरू किया। मुंबई और इसके बाहर भी इस नाश्ते की चाहत बढ़ गई है। सिर्फ एक साल में ही यह बिजनेस चमक उठा और अपनी एक अलग पहचान बना ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2022 पर 5:04 PM
Gujju Ben Na Nasta: 75 साल की उम्र में दादी ने पोते के साथ शुरू किया बिजनेस, आज बन गईं सफल बिजनेसवुमन
नाती-पोतों वाली 77 साल की दादी बन गईं सफल बिजनेसवुमन

Gujju Ben Na Nasta: मुंबई की रहने वाली उर्मिला आशेर (Urmila Asher) पॉजिटिविटी और इंस्पिरेशन की मिसाल हैं। दुखों के पहाड़ को चीरते हुए 75 साल की उम्र में उर्मिला ने जो बिजनेस शुरू किया। वो आज किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बुढ़ापे में भी उनका जोश और जुनून देखते बनता है। 18 साल की उम्र में विवाह, 23 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां उर्मिला ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो मुंबई की सफल बिजनेस वुमन और TEDx की स्पीकर बनेंगी। उर्मिला ने अपने बिजनेस को एक साल में ही नई उंचाई दी है।

उर्मिला आशेर को गुज्जू बेन के नाम से जाना जाता है। गुज्जू बेन का हिंदी में अर्थ गुजराती बहन होता है। 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने पोते हर्ष के साथ स्नैक्स का बिजनेस शुरू किया था। उर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ सुबह 6 बजे से शुरू हो जाती है। वो सूखा नाश्ता, गर्म नाश्ता, ढोकला, नमकीन, अलग- अलग तरह की कुकीज, अचार और ढेर सारी गुजराती डिशेज तैयार करती हैं। फिर इनकी पैकेजिंग के बाद मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में डिलीवरी होती है। महज एक साल में ही उनके किचन की खुशबू मुंबई के साथ-साथ देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंच गई है।

उर्मिला के संघर्ष की कहानी

दरअसल उर्मिला के सफर में उतार चढ़ाव और संघर्ष हर मोड़ पर मिले हैं। लेकिन उन्होंने जिंदादिली से इसका मुकाबला भी किया है। शादी के कुछ साल ही बीते थे कि एक एक्सीडेंट में उनकी ढाई साल की बेटी की डेथ हो गई। उसके कुछ सालों बाद ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनके बड़े बेटे की मौत हो गई। कुछ समय के बाद उनके तीसरे बेटे की भी मौत हो गई। एक के बाद एक दुखों का पहाड़ उन पर टूटता गया। लेकिन उर्मिला थीं कि इन सभी दुखों के पहाड़ को चीरते हुए आगे बढ़ती गईं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें