हरियाणा के करनाल में कोहरा कहर जारी है। भीषण कोहरे की वजह से नेशनल हाइवे में कई वाहन आपस में टकरा गए। एक के बाद एक वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। इससे पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे की वजह से 10 वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिव वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस क्रेन के जरिए वाहनों को अलग करने में जुट गई है।
