Get App

Heatwave Alert: इन राज्यों में फरवरी में ही छूटने लगे पसीने, IMD ने जारी की लू की चेतावनी

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में फरवरी महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। लोगों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुजरात के कोंकण और कच्छ क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में दो से तीन दिनों में हल्की बारिश होने की आशंका है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 11:30 AM
Heatwave Alert: इन राज्यों में फरवरी में ही छूटने लगे पसीने, IMD ने जारी की लू की चेतावनी
Heatwave Alert: IMD ने पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है

देश के कई राज्यों में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में फरवरी महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है और लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुजरात के कोंकण और कच्छ क्षेत्रों में अगले दो दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में दो से तीन दिनों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

IMD ने पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कई राज्यों पर पड़ने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश सहित उत्तरी पंजाब के पठानकोट इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रह सकता है। IMD वैज्ञानिक डॉ नरेश ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के बाद पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित करेगा।

दिल्ली में गर्मी की आहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें