Heatwave Warnings Across India: देश के कई राज्यों में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मध्य प्रदेश में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान गुरुवार को राजगढ़ में दर्ज किया गया है। जहां राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। IMD ने कहा कि इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तरपश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी रहने का अनुमान है।
