Get App

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भारी बारिश, IMD ने मध्य महाराष्ट्र के लिए 16 जुलाई तक जारी किया रेड अलर्ट

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई तक कोंकण और गोवा में, 14-15 जुलाई को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; गुजरात क्षेत्र 16 जुलाई तक; 16 और 17 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 5:00 PM
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भारी बारिश, IMD ने मध्य महाराष्ट्र के लिए 16 जुलाई तक जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में भारी बारिश

मुंबई और इसके पड़ोसी ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 जुलाई तक सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मतलब कि इन इलाकों में IMD ने बहुत भारी बारिश चेतावनी जारी की है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पांच दिन के फोरकास्ट में शनिवार और रविवार को पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई तक कोंकण और गोवा में, 14-15 जुलाई को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; गुजरात क्षेत्र 16 जुलाई तक; 16 और 17 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मानसून अपनी सामान्य स्थिति में है और निचले क्षोभमंडल लेवल तक फैला हुआ है। रविवार से इसके अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर जाने की संभावना है। अपतटीय ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल पर महाराष्ट्र-उत्तरी केरल तटों के साथ चलती है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी गुजरात के ऊपर और दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल स्तर पर तटीय आंध्र प्रदेश के पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें