Get App

Himachal Rain: हिमाचल में कुदरत का तांडव! बारिश और भूस्खलन से 71 लोगों की मौत, राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण शिमला के समर हिल, कृष्णा नगर और फागली इलाकों में भूस्खलन हुए थे। प्रमुख सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

Akhileshअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 12:35 PM
Himachal Rain: हिमाचल में कुदरत का तांडव! बारिश और भूस्खलन से 71 लोगों की मौत, राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान
Himachal Rain Fury: कृष्णा नगर में करीब 15 मकानों को खाली कराया गया और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है

Himachal Rain Fury: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की जान जा चुकी है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के काम को पहाड़ जैसी चुनौती करार दिया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में समर हिल के समीप शिव मंदिर के मलबे से एक और महिला का शव बरामद होने के साथ ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले 57 लोगों के शव अब तक बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ के कारण ढही इमारतों के मलबे से बुधवार को और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गई। इस आपदा से राज्य को करीब राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

10,000 करोड़ रुपये का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण शिमला के समर हिल, कृष्णा नगर और फागली इलाकों में भूस्खलन हुए थे। प्रमुख सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा ने पीटीआई को बताया, "पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 अभी भी लापता हैं। अभी तक तक 57 शव बरामद किए जा चुके हैं।"

पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उनके राज्य को इस मानसून में भारी बारिश के कारण बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा और दावा किया कि लगभग 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है, एक पहाड़ जैसी चुनौती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें