Holi 2023: होली यानी रंगो का त्योहार। होली का त्योहार आने में अब लगभग एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा रह गया है। इस दिन लोग खूब मजे से एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन होली के मौके पर बाजार में केमिकल मिले हुए रंग भी खूब धड़ल्ले से बिकते हैं। जिनसे हमारी त्वचा के साथ साथ आप पास के पर्यावरण को भी खासा नुकसान झेलना पड़ता है। होली के रंगों में लेड ऑक्साइड, एल्युमिनियम ब्रोमाइड, मरकरी सल्फाइट, कॉपर सल्फेट जैसे खतरनाक और जहरीले कैमिकल मिले हुए होते हैं जो कि हमारी त्वचा और हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होते हैं।
