Holidays in october 2021: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

Holidays in october 2021: यहां अक्टूबर की कुल छुट्यियों की लिस्ट दी जा रही है ताकि आपको दिक्कत ना हो

अपडेटेड Sep 25, 2021 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement

Holidays in october 2021: अक्टूबर में फेस्टिवल सीजन शुरू होता है और कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इस बार अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर की 21 दिनों की छुट्टियों में से 14 दिन RBI की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट है। बाकी के 7 दिन वीकेंड की छुट्टियां हैं जिनमें शनिवार-रविवार शामिल हैं।

यहां पर अक्टूबर की कुल छुट्यियों की लिस्ट दी जा रही है ताकि आप इसके हिसाब से अपना काम शिड्यूल कर सकें और आपको कोई दिक्कत ना हो।

October 1 – छमाही क्लोजिंग (गैंगटोक)। छमाही क्लोजिंग के दौरान बैंक में अकाउंटिंग का काफी काम होता है जिसकी वजह से क्लोजिंग होने के बाद यह छुट्टी दी जाती है।

October 2 – महात्मा गांधी जयंती की वजह से देश भर के बैंक और सभी सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहते हैं।

October 3 - रविवार का दिन है।

October 6 – माहालया अमावस्या है। नवमी के 9 दिन शुरू होने से पहले माहाल्या अमावस्या की छुट्टी होती है। यह छुट्टी अगरत्तला, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए है।


October 7 - गुरुवार महाराजा अग्रसेन जयंती की वजह से हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे। वहीं मणिपुर के धार्मिक त्योहार  Mera Chaoren Houba की वजह से वहां के बैंक बंद रहेंगे।

October 9 – दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

October 10 - रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

October 12 – दुर्गा पूजा की महासप्तमी होने के कारण अगरत्तला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

October 13 – दुर्गा पूजा की महाअष्टमी होने के कारण अगरत्तला, भुवनेश्वर, कोलकाता, गैंगटोक, गुवाहाटी, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

October 14 - दुर्गा पूजा की महानवमी होने के कारण अगरत्तला, भुवनेश्वर, कोलकाता, गैंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

October 15 – दशहरा होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस दिन इम्फाल और शिमला के बैंकों में कामकाज चलता रहेगा।

October 16 – दुर्गा पूजा की वजह से गैंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

October 17 - रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

October 18 – काटी बिहू के कारण गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे।

October 19 – मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलाद या मिलाद-ए-शरीफ मनाया जाता है जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। आज के दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम के बैंक बंद रहेंगे।

October 20 – महर्षि वाल्मिकी जयंती की वजह  से अगरत्तला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला के बैंक बंद रहेंगे।

October 22 – ईद-ए-मिलाद के बाद का पहला जुम्मा होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में आज बैंक बंद रहेंगे।

October 23 – चौथे शनिवार की वजह से आज बैंक बंद रहेंगे।

October 24 – रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

October 26 – जम्मू-श्रीनगर में आज बैंक बंद रहेंगे।

October 31 - रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।