Aadhar Card: जो लोग अपने आधार कार्ड पर अपने नाम की स्पेलिंग ठीक कराना चाहते हैं या नाम बदलवाना चाहते हैं, वे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। आधार कार्ड भारत में सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई ने साल 2012 में एक विशिष्ट पहचान संख्या या डॉक्यूमेंट को तौर पर लॉन्च किया था जिसमें भारतीय निवासी की हर जरूरी जानकारी को शामिल किया गया था। इस कार्ड में व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, पता और फोटो आदि होता है।
आधार कार्ड की जरूत बैंक अकाउंट खोलने, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), पेंशन, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) निकालने और बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभा उठाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यदि आधार कार्ड में कोई गलती हो तो आपको मिलने वाले फायदे बंद भी हो सकते हैं। आपको बैंक के ट्रांजेक्शन करने में परेशानी आ सकती है। ये जरूरी है कि आपके आधार में दी गई जानकारी सही हो।
जो लोग अपने आधार कार्ड पर नाम की स्पेलिंग ठीक कराना चाहते हैं या नाम को बदलवाना चाहते हैं, तो आप वे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने के लिए आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा होना चाहिए।
आधार कार्ड में इस तरीके से ठीक करा सकते हैं नाम की स्पेलिंग
स्टेप 1 – आधार के लिए https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ के पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 – अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें.
स्टेप 3 – सर्विस सेक्शन में ‘Update Aadhaar online’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – एडिट नेम को सिलेक्ट करें और सही स्पेलिंग को टाइप करें।
स्टेप 5 – अपने फॉर्म को चेक करें और सबमिट का बटन दबाएं।
आपको इस सर्विस के लिए फीस भी देनी होगी। आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके 50 रुपये की पेमेंट करेंगे। पेमेंट होने के बाद सर्विस नंबर आएगा। इस नंबर का इस्तेमाल करके आप अपनी एप्लिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। आपके आधार कार्ड में पता, आयु, लिंग और जन्म तिथि में बदलाव करने का यही एक तरीका है। ये काम आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। अगर कोई परेशानी होती है तो आप आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर ठीक करा सकते हैं।