PM kisan Samman Nidhi: किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार को किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है। सरकार किसनों को ये पैसा 3 किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त 2,000 रुपये की होती है। अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi) का लाभ उठाने के लिए किसानों को अब eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसकी डेडलाइन सरकार ने बढ़ाकर 31 मई 2022 तक है। यानी, किसानों के पास चार दिन का ही समय बचा है।
ये है e-KYC कराने की डेडलाइन
मोदी सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी e-KYC की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। ताकि, ज्यादातर किसान समय रहते e-KYC करा सकें। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना ईकेवाईसी पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।
ऑफलाइन ऐसे कर सकते हैं e-KYC
अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। अगर किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से e-KYC कराते हैं तो उन्हें चार्ज देना होगा।
वेबसाइट या मोबाइल फोन पर ईकेवाईसी ऐसे करें पूरी
किसान मोबाइल ऐप की मदद से या लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही e-KYC पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन ईकेवाईसी पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।
1 इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2 यहां आपको फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले eKYC का लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा।
3 यहां अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको वही नंबर दर्ज करना है जोकि आधार से लिंक हो।
4 इसके बाद OTP डालें। फिर इसके बाद आपका eKYC पूरा हो जाएगा। अगर e-KYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
किसान कर रहे हैं 11वीं किस्त का इंतजार
अब किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11वीं किस्त ट्रांसफर हो सकती है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी ऐलान अभी नहीं किया गया है।