Get App

IMD Alert: फिर बिगड़ सकता है मौसम, यूपी और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Weather Updates: मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के मुताबिक, इससे लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 2:43 PM
IMD Alert: फिर बिगड़ सकता है मौसम, यूपी और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले
Weather Updates: मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है

Weather Updates: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस सप्ताह के आखिरी में बारिश (Rains) और ओले (Hailstorms) पड़ने की आशंका है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है।

अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेंलगाना समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के मुताबिक, इससे लोगों को लू और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 5 अप्रैल तक भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मार्च की रात से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। IMD के अनुसार, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका जताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें