IMD Rainfall Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश (Delhi Rains) हो रही है। दिल्ली के कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से मामूली राहत भी मिली। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर 17 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
