Delhi Weather Updates: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले हफ्ते बारिश और ओले पड़ते हुए दिख सकते हैं। साथ ही इस दौरान 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। IMD ने कहा कि दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि भूमध्यसागर में उठे एक पश्चिमी विक्षोम के चलते आ रही भारत की तरफ जो हवाएं आ रही हैं, वह 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम को प्रभावित करेंगी।
