Get App

तस्वीरों में देखें: दिल्ली में तेज बारिश और ओले पड़ने से कई पेड़ टूटे, तापमान 30 डिग्री से घटकर 28 पर आया

RWFC के मुताबिक आज दिन भर दिल्ली में 41 डिग्री तापमान था। लेकिन शाम को बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान घटकर 38 डिग्री पर आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 6:43 PM
तस्वीरों में देखें: दिल्ली में तेज बारिश और ओले पड़ने से कई पेड़ टूटे, तापमान 30 डिग्री से घटकर 28 पर आया
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली का मौसम बदला है

दिल्ली में अचानक बारिश से लोगों को तपिश से राहत मिल गई है। दिल्ली-NCR में तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिम-उत्तर भारत पर साफ नजर आ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-NCR में बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश और ओला पड़ने की वजह कई पेड़ टूट गए हैं। ANI ने कई ऐसे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें भाई वीर सिंह की मार्ग पेड़ टूटने की वजह यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। कुछ यही हाल कनॉट प्लेस का भी रहा है। यहां पार्किंग में खड़ी एक कार पर पेड़ गिर गया।

तापमान में बड़ी गिरावट

दिल्ली के पालम ऑब्जर्वेटरी से पता चला है कि बारिश से पहले और बाद में दिल्ली के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। पहले दिल्ली का तापमान 39 डिग्री था जो 4-5 बजे के बीछ घटकर 28 डिग्री पर आ गया। इस दौरान 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें