Get App

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 10000 सुरक्षाबल तैनात, एंटी ड्रोन से चेहरों की पहचान...

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के लिए इस बार AI आधारित चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 10,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। तैनात की गई टीमों में तोड़फोड़-रोधी टीम, और आतंकवाद-रोधी दस्ते शामिल हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 12:36 PM
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 10000 सुरक्षाबल तैनात, एंटी ड्रोन से चेहरों की पहचान...
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला के आसापस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है

Independence Day: देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस कल यानी 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक किले से ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 18,000 स्पेशलल गेस्ट शामिल होंगे। दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर शहर भर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी तैनात रहेंगे। लाल किले के आसपास के क्षेत्रों को पुलिस छावनी में बदला जा रहा है।

तैनात टीमों में एंटी सेबोटेज इन्वेस्टिगेशन एक्सेस कंट्रोल एंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड शामिल हैं। इसके अलावा आतंकी तत्वों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चेहरे की पहचान करने वाला सिस्टम भी मौजूद है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

पुलिस उपायुक्त (जनसंपर्क अधिकारी) सुमन नलवा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को बिना किसी रुकावट के संपन्न कराने के सारे इंतजाम किए गए हैं। मुख्य आयोजन स्थल- लाल किला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हरियाणा के नूहं और मेवात में भड़की हिंसा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। लाल किले के आसापास 300 मकानों पर किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए स्नाइपर को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आंतकी हमले को देखते हुए एंटी- ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, शार्प शुटर्स, CRPF और BSF के जवान तैनात होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें