Independence Day 2024: 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट घर बैठे कैसे करें डाउनलोड? ये रहा आसान तरीका

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया और इस अभियान की शुरुआत की

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
Independence Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपनी DP बदल दी है

Har Ghar Tiranga on Independence Day 2024: भारत अपने 77वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर देशवासियों से इस अभियान का समर्थन करने और इसे एक जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया है। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अगस्त 2024 से कर चुके हैं, जो अगले 6 दिन तक चलेगा।

साल 2022 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया 'हर घर तिरंगा' अभियान अब अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है। इस साल, इस अभियान में 13 अगस्त को एक विशेष 'तिरंगा बाइक रैली' भी शामिल होगी, जिसमें संसद सदस्य शामिल होंगे। यह रैली प्रगति मैदान स्थित 'भारत मंडपम' से शुरू होगी और प्रतिष्ठित 'इंडिया गेट' से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी।

'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट क्या है?


पिछले साल भी सरकार की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया गया था। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अभियान का एक आकर्षण इसके नागरिकों के लिए 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी है। इस पहल के तहत, नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने, झंडे के साथ एक सेल्फी लेने और फिर इसे harghartiranga.com पर अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

2022 में जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी तो पहले साल 23 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा फहराया गया, जिसमें छह करोड़ सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड की गईं। 2023 में यह पहल बढ़ती रही, जिसमें 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। इस साल यह अभियान राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने और तिरंगे के महत्व पर जोर देने पर केंद्रित है।

पीएम मोदी ने की अभियान की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी डिस्पले पिक्चर (DP) बदलकर 'तिरंगा' (भारतीय ध्वज) लगाया था। पीएम मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्पले पिक्चर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "जैसे-जैसे इस साल का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल रहा हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसा करके हमारे तिरंगे का सम्मान करने में मेरा साथ दें।" पीएम मोदी ने लोगों से 'हर घर तिरंगा डाट कॉम (https://harghartiranga.com)' पर अपनी सेल्फी शेयर करने का भी आग्रह किया।

ये भी पढ़ें- IMD Alert: दिल्ली में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी होगा भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट कैसे करें डाउनलोड?

- 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट के लिए सबसे पहले harghartiranga.com पर जाएं और 'Upload Selfie' विकल्प चुनें।

- अभियान में हिस्सा लेने के लिए "Click to Participate" पर क्लिक करें।

- अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और देश समेत अन्य डिटेल्स देनी होगी।

- फिर आपको Read and Agree ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होगी।

- इसके बाद आपको submit बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी सेल्फी को इस्तेमाल के लिए इजाजत देनी होगी।

- फिर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए Generate Certificate पर क्लिक करें।

- इसे डाउनलोड बटन का उपयोग करके अपने पास रख सकते हैं या दिए गए विकल्पों का उपयोग करके इसे ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।