Get App

भारत और ग्रीस ने व्यापार और रक्षा उत्पादन समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति, मित्सोटाकिस का भव्य स्वागत

India-Greece Agreement: ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने बुधवार सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर भारत की अपनी यात्रा की शुरुआत की। पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीस यात्रा के दौरान भारत-यूनान संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाया गया है

Akhileshअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 5:11 PM
भारत और ग्रीस ने व्यापार और रक्षा उत्पादन समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति, मित्सोटाकिस का भव्य स्वागत
मित्सोटाकिस दिल्ली में बुधवार शाम को आयोजित होने वाले 'रायसीना डायलॉग' में मुख्य वक्ता होंगे

India-Greece Agreement: भारत (India) और ग्रीस (Greece) ने व्यापार, रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों के साथ ही आतंकवाद से निपटने के लिए अपने समग्र सहयोग को बढ़ाने एवं प्रवासन तथा गतिशीलता साझेदारी को मजबूत करने पर बुधवार को चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने ग्रीस के अपने समकक्ष किरियाकोस मित्सोटाकिस (Kyriakos Mitsotakis) के साथ व्यापक वार्ता के दौरान समग्र रणनीतिक सहयोग के विस्तार पर प्रमुखता से चर्चा की। मित्सोटाकिस भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यह 15 वर्षों में ग्रीस के किसी राष्ट्राध्यक्ष की भारत की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और यूनान की चिंताएं और प्राथमिकताएं एक समान हैं। उन्होंने कहा, "हमने आतंकवाद से निपटने में अपने सहयोग को और मजबूत बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा तथा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत और ग्रीस के बीच बढ़ता सहयोग दोनों पक्षों के बीच गहरे आपसी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "हमने भारत और ग्रीस के बीच प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की।"

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में नए अवसर खुल रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम इस बात पर सहमत हैं कि सभी विवादों और तनावों का बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से समाधान किया जाना चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें