भारत और चीन के बीच कई महीनों से चला आ रहा सीमा विवाद (India China Standoff) खत्म होता नहीं दिख रहा है। गलवान घाटी में हुई हिस्सा के लिए भारत को जिम्मेदार बताना वाला चीन, खुद ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। News18 ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 100 सैनिकों ने 30 अगस्त को उत्तराखंड (Uttarakhand) के बाराहोती (Barahoti) में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। ये सैनिक घोड़ों पर आए थे और "तीन घंटे" तक इस इलाके में रहे।
