भारत ने पैराब्वाइल्ट राइस (parboiled rice) पर 20% निर्यात शुल्क लगाया है। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय (Finance Minsitry) की एक अधिसूचना में इसकी पुष्टि की गई। यह कार्रवाई गैर-बासमती सफेद चावल और टूटे चावल की शिपिंग पर पहले लगाए गए प्रतिबंध के बाद की गई है। उसकी घोषणा पहले सितंबर 2022 और उसके बाद पिछले महीने में की गई थी। ताकि इस प्रमुख आहार की बढ़ती कीमतों को कम किया जा सके। माना जा रहा है सरकार ने ये कदम कीमतों को स्थिर करने और घरेलू बाजार के भीतर इन्वेंट्री को मजबूत करने के लिए उठाया है। इससे बढ़ती लागत के कारण लगातार महंगाई के दबाव का मुकाबला किया जा सकेगा।
