Get App

India-Russia Summit: पीएम मोदी और पुतिन के बीच शिखर वार्ता में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल

पुतिन भारत पहुंचने के बाद कुछ घंटों में ही तबाड़तोड़ कई बैठकें करने के बाद वापस रूस रवाना हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 12:54 PM
India-Russia Summit: पीएम मोदी और पुतिन के बीच शिखर वार्ता में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना, जानिए पूरी डिटेल
21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन

India-Russia Summit: 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) आज भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। पुतिन भारत पहुंचने के बाद कुछ घंटों में ही तबाड़तोड़ बैठकें करने के बाद वापस रूस रवाना हो जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के साथ टू प्लस टू वार्ता से पहले सोमवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगुए के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की।

इन मुद्दों पर बातचीत की संभावना

भारत और रूस के सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता में रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा और तकनीक के अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की संभावना है। शिखर वार्ता के साथ ही पहली टू प्लस टू रक्षा और विदेश मंत्री स्तरीय वार्ता में दोनों पक्षों के अफगानिस्तान में स्थिति और लश्कर-ए-तैयबा तथा जैश-ए-मोहम्मद जैसे समूहों समेत आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर भी बातचीत करने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें