IAF Fighter Aircraft Crash in Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena in Madhya Pradesh) के पास शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान (Indian Air Force fighter aircraft) सुखोई-30 (Sukhoi-30) और मिराज 2000 (Mirage 2000) दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरबेस (Gwalior air base) से उड़ान भरी थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वहां अभ्यास चल रहा था।
