Indian Railway Cancel Train list: रेलवे यात्री ध्यान दें! आज 188 ट्रेनें हुई कैंसिल, स्टेशन जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

भारतीय रेलवे ने 9 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 22 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रेलवे ने मौसम खराब, बारिश होने और मेंटेनेंस के कारण ये ट्रेनें कैंसिल की है।

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
आज रेलवे ने 12 जुलाई को 188 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

Indian Railway cancel Train list 12 July 2022: आप आज भारतीय रेलवे (Indian Railway) से सफर करने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें कि आपकी ट्रेन आज कैंसिल तो नहीं हुई है। IRCTC की वेबसाइट के अनुसार आज रेलवे ने 12 जुलाई को 188 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कैंसिल होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। आप भी पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

इतनी ट्रेनों का बदला रास्ता

भारतीय रेलवे ने 9 ट्रेनों को रिशेड्यूल और 22 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रेलवे ने मौसम खराब, बारिश होने और मेंटेनेंस के कारण ये ट्रेनें कैंसिल की है।


आज 12 जुलाई को ये ट्रेनें हुई हैं कैंसिल। आज 12 जुलाई को ये ट्रेनें हुई हैं कैंसिल।

इन राज्यों में जाती हैं ये ट्रेनें

कैंसिल की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। कैंसिल ट्रेनों की गिनती IRCTC की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

यहां करें चेक

IRCTC की वेबसाइट पर पूरी तरह से और आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट डाली हुई है। इसने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाकर ट्रेन की जानकारी लेने के लिए कहा है। कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखने के लिए https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।

Aster DM Healthcare के मुनाफे में वृद्धि और Fortis Healthcare के मुनाफे में आ सकती है गिरावटः Prabhudas Lilladher

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।