Indian Railway: बारात के लिए ट्रेन का कोच ऐसे करें बुक, रिश्तेदार भी खुश, बचेगा खर्चा

Indian Railway: बस और कार की तरह आप बारात ट्रेन से भी ले जा सकते हैं। इसके लिए ट्रेन का पूरा कोच बुक कर सकते हैं। भातीय रेलवे एक खास सर्विस के तहत इस तरह की बुकिंग की जाती है। अगर आप भी इस सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है। अगर प्रोग्राम कैंसिल हो जाता है तो टैक्स काटकर पैसे वापस कर दिए जाते हैं

अपडेटेड May 18, 2023 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC की वेबसाइट www.ftr.irctc.co.in के जरिए ट्रेन का पूरा कोच बुक कर सकते हैं

Indian Railway: इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इस मौके पर आर बारात बस या कार की जगह ट्रेन से भी ले जा सकते हैं। अगर दूर बारात ले जाना है तो ट्रांसपोर्ट की ज्यादा दिक्कत होती है। डर लगता रहता है कि इतने ढेर सारे लोग कैसे जाएंगे? कहीं कोई छूट न जाए। एक साथ सभी लोगों को ले जाने में खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रेन से जाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि आखिर बारात ले जाने के लिए ट्रेन कैसे बुक करेंगे। कितना पैसा खर्च होगा? ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारात के लिए ट्रेन का कोच बुक करना बेहद आसान है।

जैसे आप ट्रेन से सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट जब निकालते हैं तो IRCTC की वेबसाइट पर विजिट करते हैं। लेकिन अगर आपको एक ट्रेन का एक कोच बुक करना है तो इसके लिए IRCTC की एक वेबसाइट और है। इसके जरिए पूरा कोच बुक हो जाएगा।

ट्रेन का पूरा कोच ऐसे करें बुक


बारात के लिए पूरा एक कोच बुक करने के लिए आपको www.ftr.irctc.co.in पर जाना होगा। यहां आप फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 2 कम 3 टियर, एसी चेयर कार, स्लीपर, एसी सैलून, सेकंड सीटिंग जैसे कोच आराम से बुक कर सकते हैं। इस साइट से टिकट बुक करने के सिए सबसे पहले आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। बता दें कि IRCTC का यूजर आईडी और पासवर्ड यहां काम नहीं करता है। फिर ट्रेन का कोच बुक करने के विकल्प में से कोई एक ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। ट्रेन या कोच के बीच चयन करने के बाद वेबसाइट में एक दूसरा पेज खुलेगा। फिर लोगों को यात्रा की तारीख, कोच के प्रकार आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।

Indian Railway: लोहे पर लग जाता है जंग, लेकिन ट्रेन की पटरी पर नहीं लगता, जानिए क्यों

एडवांस जमा

कोच के लिए 50,000 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। इस सर्विस में प्रति यात्री किराया राउंड ट्रिप के फॉर्मूला के साथ संबंधित क्लास के हिसाब से लगता है। रेलवे के अनुसार, FTR कोच और ट्रेनों के लिए ऑफलाइन बुकिंग देश भर के किसी भी प्रमुख रेलवे स्टेशनों से की जा सकती है। इसके लिए उस स्टेशन के मुख्य आरक्षण अधिकारी से अनुरोध करके भी आप कोच बुक कर सकते हैं।

कब करें बुकिंग?

अगर आप शादी के लिए ट्रेन में कोच बुक करने जा रहे हैं, तो कुछ बातें हैं जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। लोग शादी की तारीख से कम से कम 6 महीने पहले और कम से कम 30 दिन पहले कोच बुक कर सकते हैं। FTR ट्रेन में न्यूनतम 18 कोच होंगे। पार्टी को पूरी ट्रेन की बुकिंग के लिए 9 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।