Indian Railways and IRCTC: भारतीय रेल (Indian Railway) को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर दिन लगभग 40 करोड़ लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में यात्रा करते समय हर यात्री चाहता है कि उसकी यात्रा आरामदायक और सुखद हो, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोगों को शोर, टिकट चेकिंग या ट्रेनों में सीट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर यात्रा के दौरान आपका मन नहीं है तो कोई आपको कोई परेशान नहीं कर सकता। आइए आपको बताते हैं क्या हैं रेलवे के नियम...
