Indian Railways: भारतीय रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में अपनी मनपसंद सीट पाने के लिए महीने भर पहले से ही टिकट की बुकिंग शुरू कर देते हैं। आमतौर पर ज्यादातर लोगों की पसंदीदा सीट लोअर बर्थ या साइड लोअर बर्थ होती है। लेकिन अब शायद वह इस सीट को बुक नहीं कर पाएंगे। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इसके लिए एक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक ट्रेन की लोर बर्थ कुछ कैटेगरी के लोगों के लिए रिजर्व रहेगी। आइए जानते हैं कि ट्रेन की निचली सीट किसे मिलेगी?
