IRCTC Tour Package: केरल घूमने का गोल्डन मौका, आईआरसीटीसी लेकर आया खास टूर पैकेज

IRCTC Kerala Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ अगले महीने नवंबर केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है।

IRCTC Kerala Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ अगले महीने नवंबर केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) केरल के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घूमने का जबरदस्त मौका लेकर आई है। यहां आप कम दाम में मुन्नार, थेक्कडी, अल्लेप्पी और कोच्चि घूमने का मौका मिलेगा। ये टूर

5 नवंबर से शुरू हो रहा है टूर पैकेज

IRCTC का केरल का पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। ये टूर पैकेज नई दिल्ली से शुरू हो रहा है। आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज 5 नवंबर से शुरू कर रहा है। इसके लिए आपको दिल्ली से कोच्चि तक की फ्लाइट मिलेगी। ये टूर पैकेज आपको पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की जानकारी ट्विटर के जरिये भी दी है।


ये है टूर पैकेज की डिटेल्स

पैकेज का नाम- Discover Kerala (NDA 14)

डेस्टिनेशन- कोयंबटूर, मुन्नार, थेक्कडी और अल्लेप्पी

टूर का ड्यूरेशन - 6 दिन/5 रात

टूर की डेट - 5 नवंबर और 17 दिसंबर 2022

टूर में मिलेगा- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

दिल्ली से फ्लाइट- दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6 बजे

ये है केरल पैकेज की कॉस्ट

अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 51,260 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति यानी डबल ऑक्यूपेंसी है तो 39,370 रुपये देने होंगे। 5 से 11 साल के बच्चे के साथ तीन लोग घूम रहे हैं तो उनके बेड के लिए 32,660 रुपये देने होंगे। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 37,130 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड खर्च होगा लेकिन 21,980 रुपए देने होंगे।IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। ये टूर पैकेज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिल रहा है।

केरल में घुमाई जाएंगी ये जगह

टूर पैकेज में लोगों को कोयंबटूर, मुन्नार, थेक्कडी और अल्लेप्पी घूमने का मौका मिलेगा। इस कॉस्ट में फ्लाइट की टिकट, आपके होटल का ठहरना, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है।

Taking Stock: सेंसेक्स 147 अंक ऊपर, निफ्टी 17,500 के पार, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।