Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के एंबुलेंस पर आतंकी हमला, तलाशी अभियान जारी

Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर जिले के बट्टल इलाके में सोमवार (28 अक्टूबर) तड़के भारतीय सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। फिर सर्च ऑपरेशन जारी है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 10:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Terror Attack: जब सेना की एक एंबुलेंस गुजरी तो वहां गोलियों की आवाज सुनी गई

Terror Attack in Akhnoor JK: जम्मू कश्मीर में अखनूर में आतंकियों ने घात लगाकर एक बार फिर सेना के वाहन पर हमला किया है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर के जोगवान इलाके में सोमवार (28 अक्टूबर) सुबह संदिग्ध आतंकवादियों के एक ग्रुप ने भारतीय सेना के वाहनों पर कथित तौर पर गोलीबारी की। कथित हमले के बाद सेना ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के बट्टल इलाके में कथित तौर पर मुठभेड़ चल रही है।

माना जा रहा है कि निशाना वही आतंकवादी समूह है जो सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के वाहनों पर हमला करने में शामिल था। फिलहाल दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के समीप अखनूर सेक्टर में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह एक तलाश अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में आसन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर स्थित गांव से जब सेना की एक एंबुलेंस गुजरी तो वहां गोलियों की आवाज सुनी गई।


उन्होंने बताया कि सैन्य कर्मियों के साथ पुलिस ने गांव एवं आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। साथ ही आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। ऐसी आशंका है कि ये आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर आए हैं।

न्यूज 18 के मुताबिक, सोमवार सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में कम से कम तीन से चार आतंकवादियों ने भारतीय सेना के वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक एंबुलेंस भी शामिल है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस इलाके में मनावर तवी नदी से आतंकवादियों की घुसपैठ और सेना के जवानों पर हमलों का इतिहास रहा है।

ये भी पढ़ें- "जो रिजेक्टेड... हैं", सीता सोरेन पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी की शर्मनाक टिप्पणी, JMM पर भड़की BJP, माफी की मांग तेज

बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने इलाके के हसन मंदिर में मूर्तियों को भी खंडित किया। भारतीय सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।