जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच आज (15 सितंबर 2024) सुबह-सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि वहां पर एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर भी फंसा हुआ है। सुरक्षा बलों को गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। मेंढर के जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
