जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हो गए हैं। कुपवाड़ा में तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है। जिले के कामकारी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। फिर दोनों तरफ फायरिंग शुरू हो गई। 8 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेंशन शुरू किया गया था।
बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से करीब रोजाना हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
8 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में करीब 8 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें 3 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल के जवान ड्रोन और हेलिकॉप्टर से इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। बता दें कि कुपवाड़ा में 5 दिन से आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। 3 दिन में दूसरी बार कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। 3 दिन पहले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। वह घुसपैठ करने की कोशिश में था।
23 जुलाई को हुई थी मुठभेड़
इससे पहले कुपवाड़ा में 23 जुलाई को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान उनका सामना आतंकियों से हो गया था। जिसके बाद जिले के लोलाब इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया था। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में करीब 40-50 पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक सूह छिपा हुआ है। जिसकी वजह से सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।