Get App

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 जवान घायल

Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। इस फायरिंग में 3 जवान घायल हो गए हैं। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों से करीब हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 9:03 AM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 जवान घायल
Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेरा गया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हो गए हैं। कुपवाड़ा में तीन दिनों में यह दूसरी मुठभेड़ है। जिले के कामकारी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। फिर दोनों तरफ फायरिंग शुरू हो गई। 8 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेंशन शुरू किया गया था।

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से करीब रोजाना हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

8 पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में करीब 8 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिर दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें 3 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल के जवान ड्रोन और हेलिकॉप्टर से इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। बता दें कि कुपवाड़ा में 5 दिन से आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है। 3 दिन में दूसरी बार कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। 3 दिन पहले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। वह घुसपैठ करने की कोशिश में था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें