Jio GigaFiber के इन ग्राहकों को फ्री में मिलेगा HD TV और 4k सेटटॉप बॉक्स फ्री

Jio GigaFiber का सालाना प्लान लेने वालों को होगा खास फायदा

अपडेटेड Aug 13, 2019 पर 9:25 AM
Story continues below Advertisement

Reliance Industries ने अपने बहुप्रतीक्षित ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber के लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है।

जियो फाइबर सर्विस की शुरुआत अगले महीने 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इस सर्विस का बेस पैकेज 700 से शुरू है जो 10,000 तक के मंथली प्लान तक जाएगा। यूजर्स को 100Mbps की स्पीड मिलेगी।

इस सर्विस की घोषणा पिछले साल 12 अगस्त को गई थी। ये सर्विस कुछ शहरों में ट्रायल प्रोजेक्ट के तौर पर चल भी रही थी।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगाफाइबर अबतक देश के 50 लाख घरों में पहुंच चुका है और इसके लिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इन कस्टमर्स को मिलेगा फ्री टीवी और सेटटॉप बॉक्स फ्री

जियो गीगाफाइबर के एनुअल कस्टमर्स को दमदार Jio Fiber Welcome Offer मिल रहा है। ऐसे कस्टमर्स जो इसका सालाना प्लान लेंगे, उन्हें साथ में एक HD या 4k टेलीविजन सेट और एक 4k सेटटॉप बॉक्स फ्री में दिया जाएगा।


रिलीज के अगले दिन ही देख पाएंगे मूवी

इसके अलावा जियो के प्रीमियम कस्टमर्स को एक खास सुविधा मिलेगी, जिसके तहत वो रिलीज के तुरंत बाद कस्टमर्स अपने घर पर बैठकर मूवी देख पाएंगे।


(डिस्क्लोजरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है। नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है।)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (@moneycontrolhindi) और Twitter (@MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।